सीहोर, जून 21 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के पचामा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लाडली बहना योजना के पैसे निकालने बैंक पहुंची एक महिला के पूर्व पति और वर्तमान ससुराल पक्ष के देवर के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि देवर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व पति गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक से हुई घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल बबलू को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के नागरिकों में दहशत का माहौल है। सीहोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के थूना कला निवासी महिला जो कि मृतक...