अंबेडकर नगर, मार्च 24 -- विद्युतनगर। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की यूनिट टांडा ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआईआर के तहत बिहरा, कनोढ़ा एवं फतेहपुर गांव में सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण किया है। निर्माण कार्य का लोकार्पण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशि शेखर, यूनिट हेड नागेश उपाध्याय, बिहरा प्रधान अभिषेक मिश्र, फत्तेपुर कनौढ़ा प्रधान आजाद कुमार, पूर्व प्रधान राजेंद्र वर्मा, रघुवर प्रसाद, अवधेश राय, समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...