रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने सोमवार को वार्ड 35 स्थित आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में विधायक निधि से कराए गए दो विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा ने गोपाल के घर से रखात दास के घर तक लगभग 28 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया, जिस पर करीब 2.25 लाख रुपये की लागत आई है। इसके साथ ही बंगाली कॉलोनी स्थित श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र शनि मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। मंदिर सौंदर्यीकरण पर लगभग 4.25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पार्षद सरो राय, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, गोविन्द राय, अनिल शर्मा, रविंद्र धर, डॉ. ईश्वर मलिक, ममता जीना, सरोज राय, तपन मजूमदार, गोपाल राय, दुलाल राय, विवेक दास, कंचन विश्व...