बलिया, जनवरी 6 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के पचरुखा पंचायत के अघैला गांव में प्रधान के घर से पश्चिम गांव में जाने वाली सीसी सड़क पर गंदा पानी का बहाव होने से लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी हो रही है। एक ओर ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थित तलाब से नाली बनाकर जो दिया जाय तो सड़क जलजमाव से मुक्त हो जायेगा। वहीं दूसरी ओर प्रधान प्रतिनिधि अंजनी पाण्डेय का कहना है कि इस पानी के निकास का कोई उपाय नहीं है। बताया कि उनके खेत में पानी जमा होने से फसल नहीं होती है। बरसात में इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.