बलरामपुर, फरवरी 27 -- महराजगंज तराई। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत हडपुर जनकपुर के मजरा कठनिहवा में क्षेत्र पंचायत निधि से नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। करीब 69 लाख 99 हजार रुपये की लागत से पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत राम मिलन के घर से तुलसीराम के घर तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया। यह मार्ग पहले कच्चा था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा बोर्ड बैठक में प्रस्ताव दिए जाने के बाद इस सड़क का निर्माण संभव हो सका। लोकार्पण समारोह में प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प के साथ गांवों में तेजी से ...