चंदौली, मार्च 9 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बे में डॉ.आंबेडकर तिराहा से सकलडीहा कोट तक जिला पंचायत से बनी रोड वर्षो से जर्जर है। बीते एक माह पूर्व आंबेडकर प्रतिमा से लेकर तीन सौ मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया गया। शेष कार्य छोड़ दिया गया। जिसे लेकर कस्बावासियों में काफी आक्रोश है। कस्बावासियों की मांग पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने अधूरे सीसी रोड बनाये जाने के कार्य को प्रस्तावित किया है। व्यापारियों ने अधूरी पड़ी सड़क को पूरा कराये जाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...