बदायूं, मई 4 -- सीसी रोड निर्माण को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडरा खरसाई की रहने वाली मीरा कश्यप पत्नी रामदयाल ने तहरीर देकर बताया कि 27 मार्च को गांव में सीसी रोड बनवाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि परदीन पुत्र धनीराम, भूरेलाल पुत्र धनीराम, नन्हेलाल पुत्र परदीन और शिवकुमार पुत्र परदीन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने मामले दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- लेनदेन विवाद में मारपीट, मुकदमा यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर पीटा, चार नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...