उरई, अप्रैल 19 -- उरई। संवाददाता रामपुरा ब्लॉक के ग्राम छौना में सीसी रोड निर्माण में ग्रामीणों ने मानकविहीन काम के आरोप लगाते हुए शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि काली माता मंदिर से छितोले के खेत तक बनी 450 मीटर लंबी इस सीसी रोड में मानकों को अवहेलना की जा रही है और घटिया निर्माण के कारण सड़क के जल्दी ही उखड़ने की संभावना है। ग्रामीणों ने सड़क को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार न हुआ तो आंदोलन की राह अपनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...