सोनभद्र, मार्च 5 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के बीना क्षेत्र के शनि धाम मंदिर से कॉलोनी परिसर जाने वाले सीसी रोड के किनारे मिट्टी फीलिंग न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क ऊची व पटरी नीची होने के चलते आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से सीसी सड़क की पटरी पर मिट्टी फिलिंग कराने की उठायी मांग। स्थानीय ग्रामीणों में राहुल शर्मा, अमन सिंह, नरेन्द्र तिवारी, दिनेश शुक्ला आदि लोगों नें आरोप लगाते हुए कहा कि सीसी रोड के पटरी को बिना मिट्टी डाले ऐसे ही छोड़ दिये जाने से वह जानलेवा साबित हो रही है। इसके चलते कई लोग गिरकर चोटहिल भी हो चुके हैं। कई बार इसे लेकर संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन उनके इस ओर ध्यान न दिये जाने से आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.