सीसी रोड का सांसद ने किया लोकार्पण
बांदा, जून 29 -- पैलानी। तिंदवारी-हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने विकासखंड जसपुरा के सिकहुला गांव में लगभग 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का फीता काटकर लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से गांव के लोगों को बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें बनने से लोगों का समय बचेगा, आवागमन आसान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि/पूर्व ब्लॉक प्रमुख सादिका खातून,कुदरत उल्ला,अजहरुद्दीन ,कमलेश पटेल,नियाजुद्दीन,खालिक खान,जमील खान,बरकत उल्ला,सुरेंद्र यादव,रामसजीवन यादव,शिवदासन प्रजापति,सुरेन्द्र पाल,उमा सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.