सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया
रुद्रपुर, मई 14 -- रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर दो कृष्णा कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का गुरुवार को शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मेयर का स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया। मेयर ने कोमल क्लीनिक से निर्भय गंगवार के घर तक 5.03 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। साथ ही प्रेमपाल के घर से हरीश शुक्ला के घर तक 4.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद महेन्द्र पाल मौर्य, मुकेश रस्तोगी, पार्षद पवन राणा, प्रेमपाल गंगवार, वीनू, कृष्ण पाल गंगवार, तारक सरकार, नंद किशोर चौहान, सूर्यनाथ मौर्य, मोहन स्वरूप गंगवार, निर्भय गंगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.