सीसी रोड और नाला निर्माण का किया शिलान्यास
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद। विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने विधायक निधि से पांचालघाट पर कैंट रोड के स्वर्गधाम तक बनने वाली सीसी रोड और नाला निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि सीसी रोड की लंबाई 260 मीटर, चौड़ाई 6 मीटर है। 50 लाख रुपया निर्माण लागत है। इस दौरान विधायक का स्वागत किया गया। विधायक ने कहाकि रोड निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए । दोनों तरफ रोशनी के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने प्रतीक्षालय का किया उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.