वाराणसी, मई 24 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत के तहत शनिवार को चितईपुर के वार्डों में 6.90 करोड़ रुपये की लागत के 20 इंटरलॉकिंग एवं सीसी रोड के नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने हवन-पूजन के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी। अतिथियों ने शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस अवसर पर पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू और सुशीला पटेल, गोपाल पटेल, श्रीराम सिंह, कल्लू पहलवान, अजय कुमार बिंद, महेंद्र पटेल, प्रकाश पटेल मल्लू, रविंद्र सोनकर, कमलेश पाल, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र केशरी, मिलन मौर्य, प्रदीप प्रजापति ,सुधीर प्रजापति...