पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 23 में बाबूराम के मकान से सरोज के मकान तक बने सीसी मार्ग व नाली निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर गली का शुभारंभ किया और शिलापट का अनावरण किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। गली निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर सभासद वतनदीप मिश्रा सहित मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.