बदायूं, मार्च 4 -- क्षेत्र के गांव जरीफपुर गढ़िया में सीसी निर्माण के दौरान ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच नोंकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोंकझोक की वजह वाइब्रेटर न लगाना स्पष्ट हो रहा है। लिखित में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है न ही किसी ने कोई आपत्ति जतायी है। वीडियो जरूर एक सपा से जुड़े व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया है। सहसवान क्षेत्र के गांव जरफपुर गढ़िया में 600 मीटर सीसी का निर्माण करीब 48 लाख रुपये से कराया गया है। सीसी निर्माण के बाद ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार से वाइब्रेटर लगाने के लिए कहा गया, लेकिन ठेकेदार ने वाइब्रेटर लगाने से मना कर दिया, जिसको लेकर ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक व्यक्ति ठेकेदार की वीडियो बनाने लगा। ठेकेदार ने ग्रामीण के मोबाइल पर हा...