बलिया, मई 20 -- नगरा। नगर के वार्ड नं 5 बलुवा में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी नाला का बुधवार को शिलान्यास अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय व चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने संयुक्त रूप से किया। इसके पहले दोनों लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि नगर को आदर्श रूप में स्थापित करने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास की मुख्यधारा से नगर पंचायत के अंतिम छोर पर खड़े ब्यक्ति को जोड़ना प्राथमिकता है। इस मौके पर सभासद राजेश पाण्डेय,रामदरश यादव क्रांति,जंग बहादुर यादव,धंनु उपाध्याय, चंदन, मुन्ना आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...