वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम सत्येंद्र कुमार ने सदर तहसील स्थित निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की संख्या एवं उनकी स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के सभी उपायों सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से...