चंदौली, मार्च 21 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ताजपुर स्थित खेल मैदान पर सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार की शाम सकलडीहा विधायक प्रभुनरायण सिंह यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर पहला मैच ड्रीम गुरुकुल इंडियन और नमन चाइल्ड केयर चैलेंजर के बीच खेला गया। पहले मैच में गुरुकुल की टीम और दूसरी मैच में यमुना ग्रुप की टीम विजेता रही। इस मौके पर निदेशक अरुण सिंह, अरविंद सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधान सतीश, अमित सिंह, डॉ. पीएन दुबे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...