सीसीरोड निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
जौनपुर, मार्च 31 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में 29 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह के प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड में कमला की गुमटी से निषाद बस्ती तक रास्ता बिल्कुल जर्जर हो चुका था। जिसके निर्माण के लिए वार्डवासी बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। बरसात में आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी। जिसे देखते हुए इसे कार्य योजना में शामिल किया गया था। धन अवमुक्त हो गया है। शीघ्र ही काम शुरू होने जा रहा है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.