बदायूं, मार्च 2 -- मुजरिया, संवाददाता। सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम परमू में हाल ही में बनाई गई सीसी रोड़ की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके चलते नई बनी सीसी रोड हाथ और पैर लगाने मात्र से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि सीसी रोड का निर्माण सोम सिंह पुत्र बाबूराम साहू के घर से सचिन पुत्र रामकृपाल मिश्रा के घर तक कराया गया है, जो वर्तमान में जगह-जगह से टूटने लगी है। मामले को गंभीर मानते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में पूरन मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.