नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में मीडिया की सुर्खियों में आए राजस्थान के दो कोचिंग सेंटरों पर उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कार्रवाई की है। सीसीपीए ने जेईई और नीट परीक्षा परिणामों से जुड़े भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित के मामले में करियर लाइन कोचिंग (सीएलसी) पर पांच लाख रुपये और कोटा के मोशन एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उपभोक्ता मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बताया कि इन दोनों कोचिंग संस्थानों ने अपनी प्रचार सामग्री में सफल छात्रों की उपलब्धियों को प्रमुखता से दिखाया, लेकिन यह महत्वपूर्ण जानकारी छिपा ली कि इन छात्रों ने किस तरह के पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया था। सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक्त अनुपम मिश्रा के आदेश में इस गतिविधि को उपभ...