सोनभद्र, सितम्बर 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों को सुरक्षित एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालयी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तकनीक आधारित पहल की है। जिले के कंपोजिट विद्यालय में सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई, शिक्षक उपस्थिति, मिड डे मील, स्वच्छता एवं विद्यालय परिसर की प्रभावी निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कनच, पेढ़ एवं धुरकरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कक्षाओं में पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति एवं समयबद्धता, बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय में अनुशासन की स्थिति की बेहतर निग...