सीसीटीवी से लैस रूपौली थाना, वीडियो के साथ वॉयस की भी रिकार्डिंग
पूर्णिया, मई 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली थाना का निर्माण आजादी के पूर्व 1917 में हुआ था। पुराना थाना भवन में अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया है। रूपौली थाना को नया भवन मिल गया है। लगभग छह करोड़ की लागत से मॉडल थाना का निर्माण कराया गया है। इसमें जी प्लस थ्री का निर्माण किया गया है। रूपौली थाना परिसर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा से लैस है। इस कैमरा की सबसे खास बात यह है कि इसमें वीडियो के साथ ही वॉयस की भी रिकॉर्डिंग होती है। थाना के प्रथम तल पर ही साफ सुथरा पुरुष और महिला हाजत है। इसी बिल्डिंग में दूसरे और तीसरे फ्लोर पर महिला और पुरुष सिपाही का बैरक है। महिला और पुरुष सिपाही के अपने-अपने बैरक जाने का रास्ता बिल्कुल अलग अलग है। रूपौली थाना में प्रतिवर्ष औसतन लगभग 210 से ज्यादा मामला दर्ज होते हैं। पिछले वर्ष 218...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.