मोतिहारी, मार्च 18 -- मोतिहारी, निसं। सिहोरवा गांव में सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई मुठभेड़ में अपराधियों की चालाक तैयारी सामने आई है। जिस घर में अपराधी छिपे थे, उसे सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया था। मुख्य दरवाजे और सड़क की ओर दो कैमरे लगाए गए थे, जिससे अपराधी बाहर की हर गतिविधि पर नजर रख पा रहे थे। पुलिस की दस्तक मिलते ही अपराधी सतर्क हो गए और सीसीटीवी के जरिए पुलिस की मूवमेंट पर लगातार निगरानी करते रहे। घर के मुख्य गेट से जुड़े हॉल की खिड़की में विशेष शीशा लगा था, जिसके अंदर से बाहर साफ दिखाई देता था, लेकिन बाहर से अंदर की गतिविधि नजर नहीं आती थी। इसी शीशे की आड़ लेकर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वे खिड़की के पास छिपकर पुलिस की गतिविधियों को देख रहे थे। हालांकि, आसपास के मकानों की छतों पर तैनात पुलिस जवानों की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.