धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद स्टेशन पर सीसीटीवी की मदद से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने की। शुक्रवार को टीम को गश्त के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म संख्या एक के वेटिंग हॉल में एक संदिग्ध व्यक्ति यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा है। सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और संदिग्ध की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद प्लेटफॉर्म संख्या दो की हावड़ा छोर पर नीले शर्ट में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काला रंग का रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 56 वर्षीय विक्की गुप्ता, निवासी लहेरी मुहल्ला, बिहार शरीफ, जिला नालंदा के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि बरामद मोबाइल ...