जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पड़ताल में यह सामने आया है कि ट्रैफिक पुलिस अधिकतर उन स्थानों पर जांच कर रही है, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर बॉडी वार्न कैमरों का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में मानगो चौक पर ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिस और आम लोगों के बीच विवाद हुआ था। इस घटना के बाद यह निर्णय लिया गया था कि जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहीं जांच की जाएगी। जिन स्थानों पर कैमरे नहीं होंगे, वहां बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। हालांकि, मौजूदा स्थिति इस फैसले के विपरीत नजर आ रही है। पुलिस ने हेलमेट जांच के लिए स्थान तो तय किए, लेकिन जांच ऐसे इलाकों ...