लातेहार, जून 7 -- लातेहार, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गुप्ता ने की, जिसमें थाना प्रभारी प्रमोद सिंहा एवं चंदवा के साथ-साथ लातेहार और चंदवा थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी, विभिन्न व्यावसायिक बैंकों के प्रतिनिधि, पेट्रोल पंप संचालक तथा उनके प्रबंधक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना तथा अपराध की संभावनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करना था। इस दौरान उपस्थित व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक त...