गोरखपुर, मई 8 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के शताब्दीपुरम कालोनी में बृहस्पतिवार की रात 8 बजे के करीब रिटायर्ड इंजीनियर बैजनाथ सिंह मकान में चोर घुस गया। वह दोपहर में मकान में ताला बंद कर पत्नी के साथ देवरिया स्थित रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने चले गए हैं। बाहर से मकान में ताला बंद देखकर चोर गुरुवार की रात 8 बजे मकान में घुसने का कोशिश कर रहा था। उसी दौरान इंजीनियर ने अपने मोबाइल फोन में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा तो एक युवक मकान में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद वह अपने पड़ोसी रिश्तेदार रणविजय सिंह को जानकारी दी।रणविजय सिंह मकान पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों को फोन और व्हाट्सएप ग्रुप पर चोर आने की जानकारी दी। इसके बाद काफी संख्या में मोहल्ले के लोग जुटे तथा शोर मचाने लगे। उसके पहले अंधेरे का लाभ उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.