सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, मगर पुलिस अभी खाली हाथ
हरदोई, जून 4 -- हरदोई। आवास विकास कॉलोनी में बंद पड़े मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है। कोतवाली शहर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी सर्वेश पाठक 31 मई को अयोध्या गए थे। एक जून को घर लौटने पर उन्हें मकान के भीतर सामान बिखरा मिला और जेवरात गायब थे। मामले में पीड़ित ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की कई टीमें सुराग जुटाने में लगी हैं। स्थानीय लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.