सीसीटीवी में कैद हुए बकरी चोरी कर ले जाते युवक,तहरीर दी
रामपुर, मई 18 -- मोहल्ला गुलाबनगर निवासी असलम पुत्र खलील अहमद की घर के बाहर बंधी बकरी रविवार दोपहर दो युवक सफेद रंग की स्प्लेंडर बाइक से ले गए। आहट मिलने पर असलम व आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया। बताया गया कि पीछा होता देख युवक शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित धर्मपुर कलां कब्रिस्तान के पास बकरी छोड़कर फरार हो गए। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसमें दोनों युवक बकरी ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- लघुशंका गए व्यक्ति की बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.