कानपुर, अप्रैल 11 -- सरसौल। महाराजपुर के हाथीगांव में गुरुवार व शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। गुरुवार की रात बबलू गुप्ता के घर में छत से चढ़कर चोर कमरे में रखे बक्शे से 1100 रुपये व एक जोड़ी बाले चोरी कर ले गए। बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। पुलिस ने पहचान कर हाथीगांव निवासी तीनों आरोपित 20 वर्षीय राज, 23 वर्षीय के करन व 20 वर्षीय पवन को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी घटना, शुक्रवार की देर रात गुड्डन के घर हुई। गुड्डन के घर में ताला बंद था वो शहर में थीं। देर रात चोरों ने मुख्य द्वार व अंदर कमरों में लगे ताले तोड़कर अलमारी में रखे 35 हजार रुपये व लगभग दो लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने सरसौल चौकी में तहरीर दी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया पहली घटना में शामिल तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.