बरेली, फरवरी 14 -- भोजीपुरा, संवाददाता। पीड़ित पक्ष ने वारदात में 5-6 बदमाश शामिल होना बताकर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि राइस मिलर के घर के आसपास दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी जांच में तीन बदमाश होने की बात सामने आई है। जांच में उनकी जानकारी भी मिली है। भोजीपुरा थाना और एसओजी की दो टीमें उनकी गिरफ्तारी में लगाई गई हैं। पीलीभीत में थाना दियोरिया कला के गांव महमूदपुर निवासी बदमाश नन्हें उर्फ रीतराम छत से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन नीचे गिरने से उसका पैर टूट गया और वह भाग नहीं सका। इस पर गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। उन लोगों ने राइस मिलर मोहम्मद रेहान को घायल देखा तो आक्रोशित हो गए और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भोजीपुरा इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने उसे कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती...