सहरसा, दिसम्बर 11 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। विशनपुर-मेनहा रोड में पांच दिन पूर्व हुये गोलीकांड मामले में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। गोलीकांड मामले में पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाला जा रहा है। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि जल्द ही इस मामले में अपराधी गिरफ्तार होंगें। मालूम हो कि पांच दिन पूर्व विशनपुर के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने जगतपुर, सुपौल निवासी नीरज कुमार मिश्रा को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.