सीसीटीवी फुटेज से मिला लापता बच्चा, परिजनों को सौंपा गया
गोरखपुर, जून 17 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज बाजार में खरीदारी के दौरान परिवार से बिछड़े एक बच्चे को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोजकर सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बढ़हरा कधाई निवासी अशोक पुत्र गौरी शंकर अपने परिवार के साथ बाजार आए थे। इसी दौरान भीड़भाड़ में उनका बच्चा अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तत्काल बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्चे का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में सत्यापन के उपरांत बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.