खगडि़या, जून 1 -- चौथम। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के करूआमोड़ चौक पर रविवार की देर रात्रि एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले और एक विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। घटना में विवाहिता की मौत हो गई थी, जबकि उसके माता-पिता एवं पुत्री घायल हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर उसका अवलोकन किया है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमलाकर एक विवाहिता की हत्या, तीन घायलसीसीटीवी फुटेज का महत्व सूत्रों के अनुसार फुटेज में हमलावर की गतिविधियां कैद हुई हैं और उसकी पहचान भी लगभग कर ली गई है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज इस मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाएगी तथा कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार सतर्क रह...