सीसीटीवी फुटेज वायरल करने वाले पर जल्द गिरेगी गाज
बदायूं, सितम्बर 3 -- बदायूं। 28 अगस्त को दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान राजेश की मौत के बाद वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच निर्णायक दौर में पहुंच गई है। फुटेज किसने बाहर पहुंचाया और सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा, इसकी तकनीकी और विभागीय जांच पूरी कर ली गई है। अब जांच के निष्कर्ष के आधार पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। राजेश की मौत के बाद कोतवाली परिसर का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े हुए और मामला राजनीतिक तथा सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद फुटेज के बाहर आने की जांच शुरू की गई। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि संवेदनशील सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तक किसकी पहुंच थी और वीडियो किस माध्यम से सोशल मीडिया तक पहुंचा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.