वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप के मामले की सुनवाई शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) में हुई। न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने वाले सिटी कमांड सेंटर के सिपाही अनिल कुमार प्रजापति से आरोपियों के वकील अजय सिंह और राजीव रंजन सिंह ने जिरह पूरी की। मामले में कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और आनंद चौहान आरोपी है। आनंद चौहान के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह के लिए समय मांगा है। अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई है। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्त और बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुंदन सिंह और संजीव चौबे उपस्थित रहे। बता दें कि बीएचयू परिसर में दो नवंबर, 2023 की रात बाइक से आये तीन युवकों ने आईआईटी की छात्रा से गैंगरेप किया था। पीड़िता ने लंका थाने में मुकद...