सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 ट्रैक्टर चिन्हित, खनन विभाग को कार्रवाई का निर्देश
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कराई गई। जांच के दौरान विभिन्न मार्गों से बालू का परिवहन करने वाले कई ट्रैक्टरों की पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर कुल 13 ट्रैक्टरों को चिन्हित किया गया है। उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को निर्देशित किया गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई ट्रैक्टर बिना पंजीकरण संख्या के संचालित किए जा रहे थे, उसके कारण उनकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी।उसके अतिरिक्त, जांच में एक गंभीर अनियमितता भी सामने आई। तीन ट्रैक्टर ऐसे पाए गए जिन पर एक ही पंजीकरण संख्या अंकित थी। उससे वाहन स्वामित्व एवं पंजीकरण संबंधी नियमों के उल्लंघन की आशंका व्यक्त की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.