सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग
प्रयागराज, मई 22 -- प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को राजकीय मुद्रणालय परिसर में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर आम सभा आयोजित की गई। सभा में तीनों संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। सभा में 20 मई को मुद्रणालय परिसर में कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना की निंदा की गई। अध्यक्षता ध्रुव नारायण तथा संचालन महामंत्री अनिल कुमार रजक ने किया। वक्ताओं ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और कर्मचारियों के नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। यह भी पढ़ें- मारपीट के विरोध में कर्मचारी बांधेंगे काला फीता मांग न पूरी होने पर अधिकारियों व सदस्यों ने काला फीता बांध कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.