रामपुर, मार्च 10 -- रामपुर। अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा पीड़ितों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया है। वहीं, इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि,अपर मुख्य अधिकारी को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मालूम हो कि अधिवक्ता फारूख अहमद की जिला पंचायत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाबू असगर अली और अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में बाबू असगर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मगर इस प्रकरण को लेकर वकीलों में कई दिनों तक आक्रोश रहा था। वकीलों ने आंबेडकर पार्क के सामने करीब छह घंटे रोड जामकर धरना दिया था। एडीजी जोन बरेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.