मुंगेर, अप्रैल 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पंजाब के लुधियाना में हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में लुधियाना पुलिस की छह सदस्यीय टीम ने जमालपुर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लुधियाना ईस्ट के एसीपी सुमित सुध के नेतृत्व में आदर्श थाना जमालपुर पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार और लक्की कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना जिले के माछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों को जमालपुर के सदर बाजार स्थित एक गुप्त ठिकाने से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर लुधियाना ले गई।लुधियाना ईस्ट के एसीपी सुमित सुध ने बताया कि 29 मार्च 2026 को कुंभकलां थाना क्षेत्र में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर पर...