खगडि़या, जून 3 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ चौक स्थित एक घर में घुसकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वही मुख्य आरोपित अब भी फरार है। उल्लेखनीय हैकि मंगलवार की रात पूरे परिवार पर बदमााशों ने चाकू से हमला कर दिया गया था। इस घटना में एक विवाहिता अर्चना कुमारी की मौत हो गई। जबकि विवाहिता के पिता जयकांत पासवान और माता पार्वती देवी एवं मृतका की पुत्री परी कुमारी को गला काटकर घायल कर दिया गया। जयकांत पासवान और पार्वती देवी का इलाज बेगुसराय के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। वहीं परी कुमारी की स्थिति सामान्य है। इधर मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधी को चिन्हित करने में कामयाम रही है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खरैता निवासी स्व छेदी सिंह का पुत्र...