अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और पूरा मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों कैमरों की कनेक्टिविटी जिला स्तरीय तथा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से भी सुनिश्चित की जाएगी। निर्देशों के अनुसार जनपद स्तर पर मूल्यांकन की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा, जबकि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर जिलाधिकारी की ओर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। मूल्यांकन कार्य शुरू होने से एक घंटे पहले स्टैटिक मजिस्ट्रेट का केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.