कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 का आठवां दिन बुधवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। 11 फरवरी को प्रथम पाली में कुल 693 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी था, जिनमें 669 उपस्थित हुए, जबकि 24 अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से निष्कासन (एक्सपेल्ड) की सूचना नहीं है। वहीं द्वितीय पाली में 6,848 परीक्षार्थियों में से 6,741 ने परीक्षा दी और 107 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7,541 आवंटित में 7,410 उपस्थित-कुल 131 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि एक भी निष्कासन का मामला सामने नहीं आया। कटिहार सदर के 38 केंद्रों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.