शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- सीनियर सिटीजन और सेवानिवृत्त सप्लाई इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार गुप्ता ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले का एक जिला बदर अपराधी, जिस पर करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह साथियों के साथ रात में दबंगई करता है। आरोप है कि आरोपियों ने काली माता मंदिर और आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को डंडा मारकर तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी मोहल्ले में आतंक और भय का माहौल बनाते हैं और श्रद्धालुओं को भी परेशान करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.