बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के मनिकरपुर निवासी संगीता देवी का आरोप है कि गत 23 मार्च को दिन में दो बजे विपक्षी उनके घर के गेट के अंदर घुस गए और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। मना करने प बच्चों व उन्हें लाठी-डंडा व हथौड़ा से मारापीटा। शोर मचाने पर भागते वक्त उनके गेट पर ताला लगा दिया। धमकी दी कि तुम लोगों को इसी में जिंदा जला देंगे। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सीमा देवी, सुरेन्द्र कुमार, रितू वर्मा निवासीगण महुआरपार थाना हर्रैया, मीना देवी निवासी कौड़ीकोल थाना कप्तानगंज व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई वीरेन्द्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...