धनबाद, अप्रैल 12 -- बाघमारा। ब्लॉक दो माइंस क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में बाघमारा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ब्लॉक दो के नोडल पदाधिकारी (सुरक्षा) विकास कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...