मऊ, नवम्बर 21 -- मऊ, संवाददाता। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की सक्रियता, अग्निशमन यंत्रों, कंट्रोल रूम, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायों सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामकरन यादव, समाजवादी पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.