सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा कांवड़ रूट
रामपुर, जुलाई 5 -- रामपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक बरेली जोन रमित शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा शुरू हो, उससे पहले ही कांवड़ के रूट को सीसीटीवी कैमरों से लैस करा दिया जाए। साथ ही बिजली के खंभों की भी बैरिकेडिंग करा ली जाए, ताकि किसी तरह का कोई हादसा न होने पाए। भले ही कांवड़ यात्रा शुरू होने में अभी वक्त है लेकिन, पुलिस-प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र समेत जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि आगामी त्यौहारों श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा आदि को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक थाने पर त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर लिया जाये तथा प्रत्येक थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.