लखनऊ, दिसम्बर 16 -- राज्य सरकार शहरों में कड़ाके की ठंड में निराश्रित व बेसहारा लोगों को राहत दिलाने के लिए रैन बसेरों में दी जाने वाली सुविधाओं की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराएगी। जिलाधिकारियों और निकाय अधिकारियों को रैन बसेरे में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके सहारे इसमें दी जाने वाली सुविधाओं पर नजर रखी जाएगी और गड़बड़ी होने पर इसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिया है। रैन बसेरा व शेल्टर होम में रहने वालों को ठंड से बचाव व जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं। इसमें साफ बेड शीट, कंबल, गरम पानी, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा देने की व्यवस्था है। बेड शीट व कंबल आदि की सफाई व धुलाई नियमित रूप से करने के निर्देश हैं। इसके बाद भी रैन बसेरों में सुविधाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.